उन्होंने मुझे आगे बुलाया तो मैं चला गया था: नीतीश के साथ अपनी वायरल तस्वीर पर तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू नेता नीतीश कुमार के साथ वायरल हुई अपनी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, बुधवार को विमान से दिल्ली जाते समय नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एकसाथ बैठे नज़र आए थे। तेजस्वी ने फोटो पर कहा, "मेरी सीट पीछे अलॉट हुई थी, उन्होंने मुझे आगे बुलाया तो मैं आगे (उनके साथ) चला गया था।"

Load More