उन्होंने मुझे व मेरी बेटी को लात व घूंसे मारे: रेमंड के एमडी गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज़
रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया से अलग रह रहीं उनकी पत्नी नवाज़ मोदी ने कहा है कि गौतम ने उन्हें व उनकी नाबालिग बेटी को लात-घूंसे मारे थे। नवाज़ ने बताया, "गौतम ने कहा था- तुम्हारा चेहरा बिगाड़ दूंगा और एक-एक हड्डी तोड़ दूंगा।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी बेटी को बचाने के लिए…उसे खींचकर दूसरे कमरे में ले गई।"