उन्होंने मेरी टी-शर्ट उठाकर पेट व स्तन छुए थे: बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर में रेसलर
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर एक एफआईआर में कई महिला पहलवानों ने उन पर सांस की जांच के बहाने स्तनों और पेट को छूने का आरोप लगाया है। एक पहलवान ने कहा, "जब मैं मैट पर लेटी हुई थी, (वह) पास आए और...मेरी टी-शर्ट खींची व अपना हाथ मेरे स्तन पर रख दिया।"