उन्होंने लोगों को फ्री बिजली दी; अच्छे इलाज का इंतज़ाम किया: जैन के जन्मदिन पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 'आप' नेता सत्येंद्र जैन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "सत्येंद्र...4-महीने से फर्ज़ी केस में जेल में हैं...उसने मोहल्ला क्लिनिक दिए...24 घंटे फ्री बिजली दी...सबके लिए अच्छे और फ्री इलाज का इंतज़ाम किया...ये लोग (केंद्र सरकार) जनहित के सब काम रोकना चाहते हैं...सच्चाई की डगर आसान नहीं होती।"