उन्होंने सिखाया कि विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए: गांधी जयंती पर शाहरुख
ऐक्टर शाहरुख खान ने गांधी जयंती के मौके पर 'X' पर लिखा, "महात्मा गांधी की शिक्षाएं हर समय प्रासंगिक हैं और करुणा, एकता व प्रेम के महत्व को रेखांकित करती हैं।" शाहरुख ने लिखा, "उन्होंने हमें सिखाया कि विपरीत परिस्थितियों में हौसला और हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, आइए गांधी जयंती पर उन्हें याद करें और उनकी विरासत का जश्न मनाएं।"