उन्होंने हमारे बच्चों को मारा आप उनका ऐप स्टोर ऐक्सेस खत्म करिए: कुक से फेडोरोव
एप्पल द्वारा रूस में उत्पादों की बिक्री रोकने के बाद यूक्रेनी उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने ट्वीट किया है, "(सीईओ) टिम कुक रूस में ऐप स्टोर का ऐक्सेस ब्लॉक कर काम खत्म करिए।" बकौल फेडोरोव, "उन्होंने हमारे बच्चों को मारा, अब उनका ऐक्सेस खत्म करिए।" इससे पहले उन्होंने एप्पल से रूस में उत्पादों की बिक्री बंद करने का आग्रह किया था।