उन्होंने हमें अपने राष्ट्र पर गर्व करना सिखाया: रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "उन्होंने हमें अपने राष्ट्र, संस्कृति और लोकाचार पर गर्व करना सिखाया...हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए...प्रतिबद्ध हैं।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "गुरुदेव टैगोर भारतीय संस्कृति के ऐसे शाश्वत प्रतिबिंब हैं जिन्होंने...पूरे विश्व को भारतीय दर्शन से...परिचित कराया।"