उप-चुनाव में फायदा लेना चाहती है बीजेपी: अयोध्या रेप केस को लेकर शिवपाल यादव
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने अयोध्या (यूपी) गैंगरेप की घटना पर कहा है कि बीजेपी और उसके सहयोगी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके ज़रिए अयोध्या में होने वाले उप-चुनाव में फायदा लेना भी बीजेपी की मंशा हो सकती है। उन्होंने कहा, "इस घटना की निंदा करता हूं, पीड़िता व आरोपी का नार्को टेस्ट होना चाहिए।"