उप-राष्ट्रपति के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की रेस में यह मुस्लिम दिग्गज भी शामिल
'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति के लिए बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन के संभावित उम्मीदवारों की रेस में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी शामिल है। अन्य दावेदारों में दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा भी शामिल हैं। गौरतलब है, उम्मीदवार चुनने के लिए रविवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी।