उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले दिन इन 3 लोगों ने दाखिल किया नामांकन, किए गए खारिज
उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले दिन गुरुवार को के. पद्मराजन (तमिलनाडु), जीवन मित्तल (दिल्ली) और नायडूगरी राजशेखर (आंध्र प्रदेश) ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि, उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम की धारा 5बी की उप-धारा (4) के तहत तीनों के नामांकन पत्र खारिज हो गए। गौरतलब है, जगदीप धनखड़ ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उप-राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।