उप-राष्ट्रपति चुनाव का शिरोमणी अकाली दल ने किया बहिष्कार, सामने आई वजह
शिरोमणी अकाली दल ने एलान किया है कि वह मंगलवार को होने वाले उप-राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करेगा। इसके पीछे की वजह पंजाब में आई बाढ़ की आपदा को बताया गया है। शिरोमणी अकाली दल ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य व केंद्र सरकार और कांग्रेस से बहुत नाराज़ और दुखी हैं क्योंकि किसी ने उनकी मदद नहीं की।