उप-राष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पास नहीं है कार
'हिन्दुस्तान' ने लोकसभा चुनाव 2019 में दिए गए हलफनामे के हवाले से उप-राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। हलफनामे के अनुसार, राधाकृष्णन की कुल संपत्ति लगभग ₹67.11 करोड़ है और इसमें ₹7.31 करोड़ की चल संपत्ति है। रिपोर्ट के अनुसार, राधाकृष्णन के पास कोई कार नहीं है।