उप-राष्ट्रपति चुनाव में विजयी राधाकृष्णन और हारने वाले रेड्डी को मिले कितने वोट?
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया है कि उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के विजयी उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता वाले 452 और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता वाले 300 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने INDIA ब्लॉक के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था। बीआरएस और बीजेडी ने चुनाव में भाग नहीं लिया।