उप-राष्ट्रपति धनखड़ और खड़गे के बीच राज्यसभा में आरएसएस के मुद्दे पर हुई बहस
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि देश के सभी बड़े संस्थानों पर आरएसएस का कब्ज़ा है। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसपर उन्हें टोकते हुए कहा, "कोई व्यक्ति आरएसएस का सदस्य है तो क्या यह अपराध है? आरएसएस राष्ट्रहित में कार्य कर रही है।" इसके बाद खड़गे ने कहा, "यह विचारधारा...देश के लिए खतरनाक है।"