चुनाव आयोग ने भारत के उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीख की शुक्रवार को घोषणा कर दी। यह चुनाव 9 सितंबर को कराया जाएगा और नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जगदीप धनखड़ ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उप-राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।