उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू

निर्वाचन आयोग ने भारत के उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और नामांकन प्रक्रिया जारी है। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है जबकि दस्तावेज़ों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 25 अगस्त है। अधिसूचना के मुताबिक, चुनाव 9 सितंबर को होंगे।

Load More