दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने वाले नेताओं से वसूला जाएगा खर्च? SC करेगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने उन सांसदों और विधायकों से चुनावी खर्च वसूलने की मांग पर केंद्र और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है, जो इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी से दोबारा चुनाव लड़ते हैं। याचिका में ऐसे नेताओं से उपचुनाव का खर्च वसूलने और स्वेच्छा से इस्तीफा देने वालों पर पांच साल की रोक लगाने की मांग की गई है।