उपद्रवियों ने घर से सब लूट लिया और रेप की धमकी दी: बंगाल हिंसा की पीड़िता
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा को लेकर एक पीड़िता ने कहा है कि उपद्रवियों ने घर में घुसकर पैसा समेत सब लूट लिया, घर जला दिया और रेप की धमकी दी। राहत शिविर में रह रही महिला ने कहा कि उपद्रवियों ने पानी की टंकी में ज़हर भी मिला दिया था।