उपभोक्ता अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देशभर में शुरू किया 'ई-दाखिल' पोर्टल
केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए 'ई-दाखिल' पोर्टल की सुविधा को देशभर में शुरू कर दिया है जिसके तहत देश में कहीं भी उपभोक्ताओं के साथ होने वाली परेशानी की शिकायत दर्ज हो सकेगी। बकौल सरकार, उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने की सस्ती, त्वरित और बाधारहित व्यवस्था के तहत ‘ई-दाखिल’ पोर्टल सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है।