उप-राष्ट्रपति के विदाई समारोह में राघव ने किया 'पहले प्यार' का ज़िक्र; नायडू ने दी प्रतिक्रिया

'आप' के सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को राज्यसभा के निवर्तमान उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में कहा, "सर, हर व्यक्ति को स्कूल का पहला दिन...पहला प्यार याद होता है...मैं पहले चेयरमैन के रूप में आपको याद रखूंगा।" इसपर उप-राष्ट्रपति ने कहा, "राघव...प्यार एक ही होता है न? पहला प्यार ही अच्छा होता है...वही प्यार हमेशा ज़िंदगीभर रहता है।"

Load More