उप-राष्ट्रपति धनखड़ व किरण रिजिजू के खिलाफ दायर जनहित याचिका बॉम्बे एचसी ने की खारिज
बॉम्बे लॉयर्स असोसिएशन (बीएलए) द्वारा उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के खिलाफ दायर जनहित याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बकौल कोर्ट, अदालत के फैसले की निष्पक्ष आलोचना की अनुमति (सभी को) है। बीएलए ने कहा था कि उप-राष्ट्रपति धनखड़ और रिजिजू ने जजों की नियुक्ति से संबंधित कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ टिप्पणियां कीं।