उपहार सिनेमा से सील हटाने को लेकर अंसल बंधुओं को ट्रायल कोर्ट जाने की मिली अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने अंसल बंधुओं को दिल्ली के उपहार सिनेमा से सील हटाने को लेकर ट्रायल कोर्ट में याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। बकौल सुप्रीम कोर्ट, याचिका दायर होने पर ट्रायल कोर्ट याचिका पर 10 हफ्ते में फैसला ले सकता है। गौरतलब है, 1997 में उपहार सिनेमा अग्निकांड के बाद उपहार सिनेमा को सील किया गया था।