उपेंद्र कुशवाहा ने नहीं बल्कि सीएम नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ाया: ललन सिंह
जेडीयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा द्वारा नई पार्टी का एलान करने पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, ''उनके जाने से महागठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा, वह पहले अलग हुए थे।'' उन्होंने कहा, ''वह (कुशवाहा) किस विरासत की बात करते हैं, कर्पूरी ठाकुर की विरासत को उन्होंने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया है।''