उफनती यमुना का पानी दिल्ली के निचले इलाकों में पहुंचा, राहत शिविरों में लोगों ने ली शरण
'पीटीआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, उफनती यमुना नदी का पानी मंगलवार को दिल्ली के कई निचले इलाकों में घुस गया। इसके बाद हज़ारों निवासियों को निचले इलाकों से निकाला गया और राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार दोपहर को यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया।