उफनती नदी के ऊपर ज़िपलाइन कर बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे सिक्किम के विधायक
सिक्किम के लाचेन-मंगन विधानसभा क्षेत्र के विधायक समदुप लेप्चा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह उफनती नदी के ऊपर ज़िपलाइन कर बाढ़ प्रभावित इलाके का जायज़ा लेने जाते दिख रहे हैं। दरअसल, मंगन के चुंगथांग गांव के लोगों ने पर्याप्त सहायता न मिलने की शिकायत की थी जिसके बाद विधायक एक राहत टीम की अगुआई कर रहे थे।