उफ्फ, क्या खूबसूरत सुबह है: 'अवतार' के निर्देशक के 'आरआरआर' की तारीफ करने पर आलिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'अवतार', 'टाइटैनिक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक जेम्स कैमरन के फिल्म 'आरआरआर' की तारीफ करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में 'आरआरआर' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "उफ्फ, क्या खूबसूरत सुबह है।" गौरतलब है, फिल्म को सोमवार को 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में 2 कैटेगरी में अवॉर्ड मिला।

Load More