उबासी लेने के बाद अक्सर लोगों की आंखों से आंसू आने लगते हैं। उबासी के दौरान चेहरे की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं और आंखों पर दबाव पड़ता है जिसके कारण आंसू आने लगते हैं। हेल्थलाइन ने स्टडीज़ का हवाला देते हुए बताया कि ड्राई आई सिंड्रोम, मस्तिष्क का तापमान कम होने और एलर्जी होने से भी आंसू आ सकते हैं।