उबर इंडिया ने कई शहरों में बढ़ाया कैब का किराया, ईंधन की बढ़ती कीमतों का दिया हवाला
उबर इंडिया ने ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए गुरुवार को कई शहरों में कैब के किराए में वृद्धि की घोषणा की। कंपनी ने कहा, "ईंधन की बढ़ती कीमतों का बोझ ड्राइवरों पर न पड़े, इसलिए हमने किराए में बढ़ोतरी की।" बकौल कंपनी, ड्राइवर्स द्वारा आमदनी को लेकर चिंता जताए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।