उबर के ड्राइवर ने ₹2500 मांगे, नहीं देने पर घर आकर किया परेशान: महिला का दावा

एक महिला का दावा है कि मैसूरु-बेंगलुरु एयरपोर्ट ट्रिप के बाद उबर के ड्राइवर ने उससे ₹2,407 की जगह ₹2,500 मांगे और नहीं देने पर उसे धमकी दी और परेशान किया। बकौल महिला, ड्राइवर ने उसके दादा-दादी के घर जाकर उन्हें भी परेशान किया। महिला के मुताबिक, जब उसने उबर से शिकायत की तो उसे उबर से मिस्ड कॉल मिले।

Load More