ब्लूमबर्ग ने एक इंटरनल ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि उबर ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का 10% हिस्सा घटाने यानी लगभग 3,300 नौकरियां कम करने की योजना की घोषणा की है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी इसके ज़रिए मैनेजमेंट लेयर्स को कम करना चाहती है और इससे बचने वाली रकम को कैब, डिलीवरी और रोबोटैक्सी कारोबार में लगाने की योजना है।