उबर ड्राइवर ने महिला को हाइवे पर उतारा, ऐक्सिडेंट में हुई मौत; कंपनी को ₹380 करोड़ देने का आदेश
कैलिफोर्निया की अदालत ने एमिली नॉर्मैंडिन-पार्कर के परिवार को $40 मिलियन (₹380 करोड़) का भुगतान करने का आदेश Uber को दिया है। एमिली को Uber ड्राइवर ने हाईवे पर कैब से बाहर निकाल दिया था जिसके बाद एक कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। बकौल उबर, उसका काम सिर्फ टेक्नोलॉज़ी उपलब्ध कराने तक सीमित है।