उबर ने स्वास्तिक नाम के चलते महिला पर लगाया बैन, बाद में मांगी माफी
उबर ने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला को उसके नाम के चलते ऐप से प्रतिबंधित करने के लिए माफी मांगी है। स्वास्तिक चंद्रा ने बताया कि उन्हें नाम बदलने को लेकर पॉप-अप मिला और कहा गया कि नाम उबर की शर्तों का उल्लंघन है। चंद्रा ने बताया, "हिटलर द्वारा (नाज़ी प्रतीक 'हकेनक्रेज़' के) इस्तेमाल से पहले हिंदू स्वास्तिक का इस्तेमाल करते थे।"