उबर प्रबंधन ने दिल्ली में ड्राइवर द्वारा रेप को लेकर प्रशासन पर फोड़ा था ठीकरा: लीक हुईं फाइल
उबर अधिकारियों के लीक हुए 2014 के इंटरनल कम्युनिकेशन के अनुसार, उन्होंने एक उबर ड्राइवर द्वारा दिल्ली में महिला के रेप को लेकर प्रशासन पर ठीकरा फोड़ा था। एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने 'लाइसेंसिंग स्कीम' में 'खामी' की बात की थी। अन्य अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के 'कैरेक्टर सर्टिफिकेट' में 'रेप के पुराने आरोपों' का पता नहीं लगाया।