उबर से ₹100 रिफंड मांगने के लिए शख्स ने गलत नंबर पर लगाया फोन, ठगी में गंवाए ₹5 लाख
उबर से कैब राइड के लिए ₹100 अधिक वसूले जाने की शिकायत कर रिफंड मांगने के लिए गुरुग्राम के शख्स ने ऑनलाइन मिले कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया जो फर्ज़ी निकला। बकौल शख्स, उसकी जिस व्यक्ति से बात हुई उसने एक ऐप डाउनलोड कराने के बाद पेटीएम से संदेश भिजवाया और 4-बार लेनदेन के ज़रिए उससे ₹5 लाख ठगे।