उबलता पानी हवा में उछालकर बर्फ बनाने के ट्रेंड में झुलसी चीन की महिला, सामने आया वीडियो
जमा देने वाली ठंड में उबलते पानी को हवा में उछालकर बर्फ बनाने के खतरनाक वायरल ट्रेंड को करते हुए चीन में एक महिला बुरी तरह झुलस गई जिसका वीडियो सामने आया है। 'डेलीस्टार' के अनुसार, सेकेंड डिग्री बर्न होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वहीं, अस्पताल से लौटने के बाद महिला ने दोबारा यह ट्रेंड किया।