उमा भारती के सवार होने के पहले चल दी ट्रेन, की गई चेन पुलिंग; उन्होंने रेल मंत्री से की शिकायत
झांसी रेलवे स्टेशन पर उस समय हलचल मच गई जब वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती के कथित समर्थकों ने उनकी ट्रेन छूटने के बाद चेन पुलिंग कर उसे रुकवा दिया। उमा भारती ने रेल मंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि ट्रेन स्टेशन पर तय समय से पहले पहुंच गई थी और निर्धारित समय से पहले रवाना हो गई थी।