उमंग ऐप पर नहीं देख पा रहे PF बैलेंस? इन 3 तरीकों से और आसानी से कर सकते हैं चेक
ईपीएफओ का बैलेंस देखने के लिए उमंग ऐप काम नहीं कर रहा तो इसके तीन और आसान तरीके हैं। पहला, पासबुक पोर्टल पर यूएएन लॉग-इन से चेक कर सकते हैं। दूसरा, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस भेजकर व तीसरा, 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर बिना ऐप के भी पीएफ बैलेंस आसानी से देखा जा सकता है।