उम्मीद कर रहा हूं कि वह 20 विकेट लें: ऐंडरसन के आखिरी टेस्ट को लेकर स्टोक्स
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स ऐंडरसन के आखिरी टेस्ट मैच को लेकर 'द टेलीग्राफ' से कहा है, "अगर ईमानदारी से कहूं तो मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वह सभी 20 विकेट लें।" उन्होंने कहा, "ऐंडरसन का स्किल अभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए काफी अच्छा है लेकिन हमें बड़े फैसले लेने हैं।"