उम्मीद है कि परिवारों को कोर्ट न जाना पड़े: यूथेनेशिया के फैसले पर हरीश के परिवार की वकील

सुप्रीम कोर्ट में पैसिव यूथेनेशिया (इच्छा-मृत्यु) मांगने वाले हरीश के परिवार की वकील रश्मि नंदकुमार ने कहा है कि यह फैसला कोर्ट द्वारा कॉमन-कॉज़ के फैसले में पहले से तय प्रक्रिया को मज़बूत करता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है, परिवारों को कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। कोर्ट ने हरीश के लिए लाइफ-सस्टेनिंग मेडिकल सपोर्ट वापस लेने की इजाज़त दी है।

Load More