उम्मीद है पीएम मोदी को यह समझ आ जाएगा कि उन्हें हमारी ज़रूरत है: ट्रंप के करीबी नवारो
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के करीबी पीटर नवारो ने रूस संग संबंधों पर भारत की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "यह शर्मनाक है कि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी...शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ घुल-मिल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी को समझ आ जाएगा कि भारत को रूस की नहीं बल्कि अमेरिका की ज़रूरत है।