उम्र के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करता: FIFA WC में सर्वाधिक गोल करने वाले मेसी
फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले 38-वर्षीय लियोनेल मेसी ने अपनी उम्र को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज किया है। ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी ने कहा, "मैं उम्र के बारे में सोचने में समय बर्बाद नहीं करता...शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूं...शायद यही वजह है कि बेहतर खेल रहा हूं।"