उम्र बढ़ने के साथ 'पेंगुइन' की तरह क्यों चलने लगते हैं कुछ बुज़ुर्ग?
फिज़ियोथेरेपिस्ट डॉक्टर आकाश सिंह के अनुसार, कुछ बुज़ुर्गों में चलते समय शरीर का दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा झुकना या 'पेंगुइन जैसे' चलना दिख सकता है जिसे 'वॉडलिंग गेट' कहते हैं। उन्होंने कहा, "यह कूल्हे की मांसपेशियों...'ग्लूटियस मेडियस' और 'हिप फ्लेक्सर्स' की कमज़ोरी से होता है...'ग्लूटियस मेडियस' कूल्हे-पेल्विस को स्थिर रखती है...'हिप फ्लेक्सर्स' कमज़ोर होने पर पैर उठाने में परेशानी होती है।"