उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं: कांग्रेस के पूर्व MLA लक्ष्मण सिंह
पहलगाम हमले को लेकर एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार से तत्काल समर्थन वापस लेना चाहिए। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।