प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर नेता कौन? CM उमर अब्दुल्ला ने चुना अपना नेता
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष के बेहतर नेता के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम चुना है। एक पॉडकास्ट में उनसे राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल में से एक को चुनने को कहा गया था। उमर ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ही देशव्यापी मौजूदगी वाली पार्टियां हैं।