उमर अब्दुल्ला ने मक्का में किया उमराह, शेयर कीं तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मक्का (सऊदी अरब) में उमराह किया है। उमर ने उमराह की तस्वीरें 'X' पर शेयर करते हुए लिखा, "अल्लाह मेरा उमराह कुबूल करे।" इससे पहले उमर ने अपने पिता व नैशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वे उमराह के लिए जा रहे हैं।