उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती ने ईसी से अनंतनाग-राजौरी सीट पर चुनाव न टालने का किया अनुरोध
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित न करने का अनुरोध किया। दरअसल, आयोग ने प्रतिकूल मौसम के कारण अनंतनाग में चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के कुछ दलों और उम्मीदवारों के अनुरोध पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।