जम्मू-कश्मीर कैबिनेट का हुआ विस्तार, 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ; सतीश शर्मा की हुई छुट्टी
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मंगलवार को अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, अल्ताफ अहमद और शमीमा फिरदौस ने श्रीनगर राजभवन में शपथ ली। वहीं, सतीश शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। मंत्रिमंडल अधिकतम निर्धारित संख्या 9 तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने सरकार में शामिल ना होने का रुख बरकरार रखा है।