उमर ने 'कश्मीर फाइल्स' को नैशनल इंटीग्रेशन अवॉर्ड मिलने पर उड़ाया मज़ाक; विवेक ने दिया जवाब

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'नरगिस दत्त अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नैशनल इंटीग्रेशन' का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर उसका मज़ाक उड़ाया। जवाब देते हुए फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, "आपकी तरफ से मिला यह सबसे बड़ा अवॉर्ड है...आपने कुछ और टिप्पणी की होती तो बहुत निराशा होती...शुक्रिया।"

Load More