उमर ने गुलमर्ग के कम बर्फबारी के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, 2023 की तस्वीर से की तुलना
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग के जनवरी के कम बर्फबारी के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और X पर लिखा, "मैंने ठंड में गुलमर्ग को कभी इतना सूखा नहीं देखा।" उन्होंने गुलमर्ग की जनवरी 2022 और जनवरी 2023 की अपनी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "अगर जल्द बर्फबारी नहीं हुई तो गर्मी दुखदायी होने वाली है।"