उमराह वीज़ा पर सऊदी अरब पहुंचे पाक के भिखारी, भीख मांगते पकड़े जाने पर वापस भेजे गए
उमराह वीज़ा पर सऊदी अरब पहुंचे पाकिस्तान के 10 भिखारियों को भीख मांगते समय पकड़ लिया गया जिसके बाद उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। दरअसल, सऊदी अरब में भीख मांगना अपराध है। बकौल रिपोर्ट्स, भिखारी कई महीनों से सऊदी अरब में भीख मांग रहे थे और सऊदी अरब ने कई बार पाकिस्तानी भिखारियों को लेकर आपत्ति जताई है।